राजनांदगांव
ऑनलाइन फ्रॉड व सोशल मीडिया के खतरे को लेकर दी समझाईश
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 जुलाई। सायबर सेल राजनांदगांव द्वारा स्कूली बच्चों को सायबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इसके अंतर्गत बसंतपुर स्थित ठा. बल्देवप्रसाद मिश्र स्कूल के 200 से अधिक स्कूली छात्रों को जागरूक किया गया।
महिला बाल विकास संस्था द्वारा चलाए जा रहे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान एवं राजनांदगांव पुलिस की मिशन सायबर सुरक्षा के तहत सायबर सेल से सउनि द्वारिका प्रसाद लाउत्रे व आरक्षक हेमंत साहू द्वारा स्कूली छात्राओं को सायबर अपराध के संबंध में जागरूक किया गया। जिसमें अपना पासवर्ड कभी भी किसी के साथ साझा न करें, अज्ञात लिंक, ई-मेल या मैसेज पर क्लीक नहीं करने से बचने की सलाह दी गई। साथ ही सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से पहले जांच करने, सायबर बुलिंग, फर्जी अकाउंट और फोटो के दुरूपयोग के खतरे को समझाया गया। किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर 1930 या पोर्टल पर शिकायत करने या अपने नजदीकी थाना में सूचना देने कहा गया। साथ ही बच्चों से अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी अपने परिजन या शिक्षक से साझा करने कहा गया।
मिली जानकारी के अनुसार महिला बाल विकास संस्था द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में किशोरी बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण, सायबर सुरक्षा जागरूकता के तहत 29 जुलाई को कार्यक्रम ठा. बल्देवप्रसाद मिश्र स्कूल बसंतपुर में किया गया। सायबर सेल से सहायक उप निरीक्षक द्वारिका प्रसाद लाउत्रे व आरक्षक हेमंत साहू द्वारा स्कूली छात्राओं को सायबर अपराध की बढ़ती घटनाओं को देखते कक्षा 8वीं से 12वीं तक के छात्राओं को सायबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी और डिजिटल जिम्मेदारियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
उन्होंने बच्चों को बताया कि वे अपना पासवर्ड कभी भी किसी के साथ साझा न करें। अज्ञात लिंक, ई-मेल या मैसेज पर क्लिक करने से बचने की सलाह दी गई। सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से पहले जांच करने, सायबर बुलिंग, फर्जी अकाउंट और फोटो के दुरूपयोग के खतरे को समझाया गया। किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर 1930 या पोर्टल पर शिकायत करने या अपने नजदीकी थाना क्षेत्र में जाकर सूचना देने कहा गया। बच्चों से अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी अपने परिजनों या शिक्षक से अवश्य साझा करने कहा गया। इस प्रकार ठा. बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल बसंतपुर राजनांदगांव के करीबन 200 से अधिक छात्राओं को सायबर अपराध एवं उससे बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।


