राजनांदगांव

गोलीकांड के आरोपियों को पकडऩे में पुलिस के हाथ फूले - कुलबीर
23-Jul-2025 6:01 PM
गोलीकांड के आरोपियों को पकडऩे में पुलिस के हाथ फूले - कुलबीर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 जुलाई।
शहर के मोहड़ वार्ड नं. 49 में रेत माफियाओं निर्दोष ग्रामीणों पर लाठी-डंडा व बंदूक की नोक पर वारदात करते गोलीकांड जैसे आपराधिक घटना हुए लगभग एक से डेढ़ माह बीत चुका है, किन्तु अब तक मुख्य आरोपी संजय सिंह की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। जिसको लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में कल 24 जुलाई बसंतपुर थाना का घेराव किया जा रहा है।

शहर अध्यक्ष श्री छाबड़ा ने पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम देते कहा कि जब तक मुख्य सरगना की गिरफ्तारी नहीं होती, प्रदर्शन जारी रहेगा। कांग्रेस सदैव जनहित की लड़ाई लड़ी है। इस घटना के बाद से आज दिनांक तक कांग्रेस लगातार रेत माफियाओं पर कार्रवाई की मांग कर रहा है। जबकि इसको लेकर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा पुलिस प्रशासन को 08 दिन में अपराधियों पर कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया था, नहीं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी थी। उसके बावजूद भी कार्रवाई शून्य है।
श्री छाबड़ा ने कहा कि संजय सिंह को पकडऩे में पुलिस प्रशासन के हाथ-पैर क्या फूल रहे हैं,  यह समझ से परे।
मुख्य सरगना संजय सिंह अभी भी फरार है, रेत माफियाओं का लिंक सीधा भाजपा नेताओं जुड़ा, इस कारण इसे बचाने में लगी है। पुलिस प्रशासन से रेत माफियाओं मुख्य सरगना संजय सिंह पर कार्रवाई कर उन्हें सजा दिलाए।


अन्य पोस्ट