राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 16 जुलाई। राजनंदगांव ग्रामीण मंडल पश्चिम एवं पूर्व के अध्यक्ष मनोज साहू एवं खिलेश्वर साहू ने अपनी नवगठित कार्यकारिणी के साथ मंगलवार को विधानसभा पहुंचकर विधानसभा की कार्रवाई का अवलोकन किया और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य भेंट की।
इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने दोनों मंडल की नवगठित कार्यकारिणी का मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष से परिचय कराया। इस दौरान प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी और विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने सभी ग्रामीण मंडल के पदाधिकारी को आह्वान करते कहा कि जनहित में सकारात्मक कार्यों को प्राथमिकता से करें और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। जिससे भाजपा का जनाधार का विस्तार हो सके। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, विवेक साहू, रामविलास साहू, प्रतिमा चंद्राकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मधु सुकृत साहू सहित सभी नवगठित कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।