राजनांदगांव

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
राजनांदगांव, 15 जुलाई। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आयोजित वन महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के छुईखदान विकासखंड के ग्राम कोटरा में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह शामिल हुए। श्री सिंह के ग्राम कोटरा पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। श्री सिंह ने पर्यावरण संरक्षण की महत्ता पर प्रकाश डालते देशभर में चल रही एक पेड़ मां के नाम पहल को सराहा और इसे अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्ष लगाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है उसकी देखभाल करना।
उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति यदि अपनी मां के नाम एक वृक्ष लगाए और उसकी सुरक्षा करे, तो हर क्षेत्र हराभरा हो सकता है। उन्होंने पर्यावरण की रक्षा को भावी पीढिय़ों के लिए जरूरी बताया। श्री सिंह इन केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।