राजनांदगांव

वृद्धजनों से लिया आशीर्वाद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 जुलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के जन्मदिवस पर 14 जुलाई को शहर जिला कांग्रेस व ग्रामीण कांग्रेस द्वारा वृद्धाश्रम में फल वितरण कर सेवाभाव के साथ सादगीपूर्ण तरीके से जन्मदिवस मनाया गया।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा व जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू के संयुक्त तत्वावधान में 14 जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का जन्मदिवस सादगीपूर्ण ढंग से मनाते वृद्धाश्रम में फल वितरण कर वृद्धजनों से पीसीसी अध्यक्ष बैज के लिए आर्शीवाद मांगा।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा व भागवत साहू ने कहा कि संगठन को लेकर लगातार सजग रहने वाले पार्टी की मजबूती के लिए लगातार कार्य करने वाले व हम सबके प्रेरणास्त्रोत के जन्मदिन पर उनके दीर्घायु की हम कांग्रेसजन कामना करते है। फल वितरण में कुलबीर सिंह छाबड़ा, भागवत साहू, हेमा देशमुख, मेहुल मारू, सूर्यकांत जैन, आसिफ अली, अमित चंद्रवंशी, महेंद्र यादव, श्रीकिशन खंडेलवाल,पदम कोठारी, धनेश पाटिला, मोहम्मद यहया, मनीष साहू, महेश साहू सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।