राजनांदगांव

मोहड़ गोलीकांड पीडि़तों से भाजपा जिलाध्यक्ष ने की चर्चा
21-Jun-2025 6:03 PM
मोहड़ गोलीकांड पीडि़तों से भाजपा जिलाध्यक्ष ने की चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 21 जून।
शहर व शिवनाथ नदी से सटे मोहड़ में रेती चोरी करने पहुंचे रेत तस्करों द्वारा रेत चोरी का प्रयास किया जा रहा था। ग्रामीणों के विरोध करने पर किराये के गुंडों के माध्यम से गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया, जो की अत्यंत निंदनीय कृत्य है। गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत भाजपा की टीम के साथ मोहड़ पहुंचकर पीडि़तों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें न्याय दिलाने आश्वास्त किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजपूत ने कहा कि इस क्षेत्र के विधायक डॉ. रमन सिंह है।

 इस घटना के किसी भी दोषी को बक्सा नहीं जाएगा। जिम्मेदार अधिकारियों पर निलंबन की गाज पहले ही गिर चुकी है, शेष लोगों पर भी लगाम कसी जाएगी और उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, इस घटना की पुनरावृति के पहले ऐसे तत्व सौ बार सोचेंगे। इस दौरान रवि सिन्हा, राजा माखिजा, मनोहर, डिलेश्वर साहू, संतोष निर्मलकर, संतोष साहू, अरूण साहू, मोहन सिन्हा, विजय राय, मोनू बहादुर सिंग, तरूण लहवानी, गोलु गुप्ता, सुमीत भाटीया, हकीम खान, दामु भुतड़ा, गितेश गुप्ता, सुरेश साहू, प्रविण शुक्ला, प्रखर श्रीवास्तव, सज्जन सिंह राजपूत, पिन्टू वर्मा, अलख चन्द्राकर, फागुराम, धर्मेन्द्र चौहन, शिव निषाद, गणेशु, आनंद साहू, एवं अन्य लोग उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट