राजनांदगांव

निगम के 5 कर्मचारी सेवानिवृत्त, दी विदाई
01-Jun-2025 8:54 PM
निगम के 5 कर्मचारी सेवानिवृत्त, दी विदाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 जून।  
नगर निगम के सभागृह में नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बिदाई समारोह में राजस्व विभाग में सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर कार्यरत देवकुमार निर्वाणी, व शिवराम यादव, जल विभाग में लाईनमेन के पद पर कार्यरत भागीरथी साहू, स्वास्थ्य विभाग में सफाई कामगार के पद पर कार्यरत बुधियारिनबाई व राधाबाई बासफोड तथा लोककर्म विभाग में मजूदर के पद पर कार्यरत पुसईबाई व कन्नाबाई बंजारे को सेवानिवृत्त होने पर भावपूर्वक बिदाई दी गई। कार्यक्रम में आयुक्त सहित कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को माला पहनाकर, शाल, श्रीफल से सम्मानित किया गया तथा अवकाश नगदीकरण का चेक दिया गया।

बिदाई समारोह में आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि आज हमारे निगम परिवार के 5 सदस्य अपना सेवाकाल पूर्ण कर शासन नियमों के तहत सेवानिवृत्त हो रहे हंै। हमारे जीवन का बहुमूल्य समय हम सेवा में देते हैं। जिसके कारण पारिवारिक कार्य और दायित्वों से भी दूर होना पड़ता है, आप लोगों ने कुशलता व ईमानदारी से अपने कार्यों को निभाया है।


 

कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके ने कहा कि अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर 5 कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे है। लंबे समय तक लोककर्म, स्वास्थ्य एवं राजस्व जैसे निगम के महत्वपूर्ण विभाग में काम कर इन्होंने अपने कार्यों का कुशलता से निर्वहन किया। यह हम सबके लिए अनुकरणीय है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारी सहित उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। बिदाई समारोह का संचालन प्र.कार्यालय अधीक्षक नारायण यादव ने किया। इस अवसर पर सहायक अभियंता प्रणय मेश्राम, सहायक लेखाधिकारी राकेश नंदे सहित अधिाकरी-कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट