राजनांदगांव

सायबर ठगों को किराये पर खाता सुपुर्द करने के आरोप में डेढ़ दर्जन गिरफ्तार
08-Mar-2025 2:59 PM
सायबर ठगों को किराये पर खाता सुपुर्द करने के आरोप में डेढ़ दर्जन गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 8 मार्च।
सायबर ठगी के लिए अपने निजी खाते को किराये पर देने वाले लगभग डेढ़ दर्जन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के पास ऐसे लोगों के खाते का सायबर क्राईम के लिए उपयोग करने के पुख्ता सबूत हाथ लगे थे। पुलिस ने 16 लोगों को इस मामले में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पत्रकारवार्ता में एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि सायबर ठगी के लिए खातों की जांच करने का एक विशेष अभियान शुरू किया गया। जिसमें पुलिस को कुछ लोगों के खाते का ठगी के लिए सायबर गिरोह द्वारा इस्तेमाल करने की जानकारी मिली थी। जांच में ऐसे खातों में बड़े पैमाने पर राशि का लेनदेन करने की पुख्ता जानकारी सामने आई। खाताधारकों को पुलिस ने सवाल-जवाब के लिए तलब किया। खाताधारकों की जानकारी पुलिस को पूर्व में गिरफ्तार सायबर ठगों के जरिये मिली। पुलिस ने किराया और खाता बेचने की जानकारी के आधार पर कुछ लोगों को गिरफ्तार किया। 

जांच के बाद सायबर टीम, कोतवाली और बसंतपुर पुलिस ने ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एवनदास मानिकपुरी, मो. सलीम,  चेतन निर्मलकर, पूनमचंद साहू, शेख फैजान, मिहिर साहू,   चेतन मंडावी, नागेश्वर बोरकर, हिमांशु पात्रे, विजय कुमार देवांगन, चम्पेश कुमार देवांगन, नितेश साहू,  मोहित जयसिंघानी, शरद हरिहारनो, प्रवेश मेश्राम एवं गौरव चौहान शामिल है। एसपी के मुताबिक इन आरोपियों के खातों से करीबन 8 करोड़ से ज्यादा का लेनदेन हुआ है। इसके आधार पर जांच की गई है।

पुलिस ऐसे मामलों में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

फरार आरोपी गिरफ्तार
इसी प्रकार थाना घुमका क्षेत्र के अपराध क्रमांक 11/25 धारा 317(2), 317(4), 317 (5), 111 (3) (5) बीएनएस के फरार आरोपी लक्ष्मण कुमार 29 वर्ष निवासी हरडुवा  थाना घुमका राजनांदगांव को गिरफ्तार किया गया।


अन्य पोस्ट