राजनांदगांव

छत्तीसगढ़ महिला हॉकी टीम सीनियर नेशनल में अपने पूल में टॉप पर
08-Mar-2025 1:34 PM
छत्तीसगढ़ महिला हॉकी टीम सीनियर नेशनल में अपने पूल में टॉप पर

सभी टीमों को पराजित करते अपने पूल में पहले स्थान पर रही

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 8 मार्च। 
हॉकी इंडिया नई दिल्ली द्वारा पंचकुला (हरियाणा) में आयोजित 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप में राज्य की टीम ने अपने पूल के सभी टीमों को पराजित करते पहला स्थान प्राप्त किया। 

छत्तीसगढ़ हॉकी के  अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने बताया कि टीम का प्रतियोगिता में भाग लेने के पूर्व में अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांगांव में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था। जिसमें सभी जिलों से 25 खिलाडिय़ों ने भाग लिया था। शिविर में उत्कृष्ठ खेल का प्रदर्शन करने वाले 18 खिलाडिय़ों का चयन छत्तीसगढ़ हॉकी टीम के लिए किया गया था।
टीम की मैनेजर ऑशा थॉमस ने बताया कि छत्तीसगढ़ हॉकी टीम के सभी खिलाडिय़ों ने अपने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपने पूल की विरोधी टीमों को पराजित करते पूल में टॉप किया। 

छत्तीसगढ़ हॉकी ने अपना पहला मैच  01 मार्च को हॉकी हिमाचल के साथ खेला। जिसमें छत्तीसगढ़ ने हिमाचल को 5-1 गोल से पराजित किया। दूसरा मैच चंडीगढ़ के साथ 1-1 गोल की बराबरी पर रहा तथा तीसरा मैच में दिल्ली को 2-1 गोल से पराजित करते  7 अंक प्राप्त कर अपने पूल में पहला स्थान प्राप्त किया।

इस जीत के लिए छत्तीसगढ़ सीनियर महिला हॉकी टीम को छत्तीसगढ़ हॉकी परिवार ने बधाई दी। टीम में  शोबिता, अनिता खुशरो, गीतांजलि निर्मलकर, अनिशा साहू, मेघना साहू, लीन कोसरे, जानवी यादव, अंजलि, मंतेस्वरी लहरे, संपदा निर्मलकर, सब्बी नाज अंसारी, चंचल वर्मा, सुलोचना, नेहा टोप्पो, नीलम कच्छप, सुनीता कुमारी, हर्षिता कौनोजे, भूमिका उपाध्याय व बलविंदर कौर मेहरा कोच, आशा थॉमस मैनेजर के रूप में शमिल थे।
 


अन्य पोस्ट