राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 22 फरवरी। बलौदाबाजार आगजनी में 7 महीने से गिरफ्तार भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव के शुक्रवार शाम रिहा होते ही युवाओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मानव देशमुख ने रायपुर पहुंचकर अपने समर्थकों के साथ उनका स्वागत किया। रायपुर से भिलाई तक अलग-अलग जगहों पर देवेन्द्र यादव का स्वागत कर मिठाई का वितरण कार्यक्रम सतनामी समाज, कांग्रेसी एवं भिलाईवासियों द्वारा किया गया। देवेन्द्र के भिलाई कार्यालय पहुंचते ही मानव देशमुख द्वारा उनका केक काटकर जन्मदिन की बधाई दी।
मानव देशमुख ने बताया कि आज देवेन्द्र की रिहाई शुभकामनाएं संदेश के सामने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन संदेश फीका पड़ गया। देवेंद्र यादव के रिहा होते ही छत्तीसगढ़ की राजनीति में क्रांति आने वाली है। सतनामी समाज के सम्मान एवं संविधान की लड़ाई अब देवेंद्र यादव पूरे छत्तीसगढ़ में लड़ेंगे, सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं हो सकता, अंतत: सत्य की जीत हुई है। प्रदेश के युवाओं में हर्ष उत्साह की लहर दौड़ चुकी है।
इस दौरान राजनांदगांव से जिला महासचिव नितेश अग्रवाल, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष शिशिर सिन्हा, युवा कांग्रेस महासचिव शादाब अली, संदीप कुर्रे, दीपेश, राकेश, दामन, राहुल, डेविड, आर्यन, कृष्णा, रूपेंद्र, अंकित आदि युवा कांग्रेसी उपस्थित थे।


