राजनांदगांव

त्रिगुण बने एसोसिएशन के अध्यक्ष
29-Jan-2023 3:37 PM
त्रिगुण बने एसोसिएशन के अध्यक्ष

राजनांदगांव, 29 जनवरी। छत्तीसगढ़ राज्य पीएचडीई कांट्रेक्टर एसोसएिशन के प्रदेश अध्यक्ष शिवेशधर दीवान ने राजनांदगांव जिला पीएचईडी कांट्रेक्टर एसोसिएशन का शहर के त्रिगुण टांका को  जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।  ज्ञात हो कि श्री टांक शहर में वर्षों से पीएचई विभाग में अपनी सेवाएं एक कांट्रेक्टर के तौर पर दे रहे हैं। वे मिलनसार व्यक्ति है। जिससे उनकी इस नियुक्ति पर विभाग के ठेकेदारों में हर्ष व्याप्त है। श्री टॉक की नियुक्ति पर एसोसिएशन के संरक्षक अनिल तिवारी, संभाग प्रभारी महेन्द्र श्रीवास्तव एवं  राकेश जोशी की भी सहमति लेकर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नियुक्त प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

जिले के कार्यपालन अभियंता समीर शर्मा ने श्री टॉक को उसकी इस नियुक्ति पर बधाईयां दी।
 


अन्य पोस्ट