रायपुर

मारपीट की दो घटनाएं, हाथ-मुक्के,डंडे से हमला हुआ
27-May-2026 6:28 PM
मारपीट की दो घटनाएं, हाथ-मुक्के,डंडे से हमला हुआ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 मई। राजधानी में बीते दो दिनों में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं एक मामले में पुलिस से काउंटर रिपोर्ट दर्ज किया है।

गंज निवासी इस्लाम खान ने पुलिस को बताया कि वह पारस नगर मस्जिद के पास रहता है और वेल्डिंग का काम करता है। 26 मई  की रात 7.30 बजे वह देवेंद्र नगर स्थित चाणक्य कॉम्प्लेक्स के पास अपनी बाइक खड़ी कर बैठा था। इसी दौरान अरुण साहू और उसका बेटा अनुज साहू वहां पहुंचे और बाइक हटाने को लेकर विवाद करने लगे।  दोनों ने गाली-गलौज कर लकड़ी के बैट और डंडे से हमला कर दिया।

बीच-बचाव करने पहुंचे इस्लाम खान के बेटे साहिल खान के साथ भी मारपीट की गई।

दूसरी घटना खमतराई थाना इलाके की है। गुढि़य़ारी नया तालाब निवासी योगेश ने पुलिस को बताया कि 27 मई की रात करीब 1.30 बजे वह अपने दोस्तों यशवर्धन स्वामी और आई. रोहन के साथ  मोपेड से शिवानंद नगर बाजार की ओर जा रहा था। गोंदवारा अंडरब्रिज के पास उनकी मुलाकात अरमान से हुई। अरमान और आई. रोहन के बीच 6 हजार रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। इस बीच अरमान ने अपने साथी पियूष सिंह राजपूत को बुला लिया। इसके बाद दोनों ने लकड़ी के बत्ते से योगेश, यशवर्धन स्वामी और आई. रोहन के साथ मारपीट की जान से मारने की भी धमकी दी।

मारपीट में तीनों युवकों के हाथ पैर और अन्य हिस्सों में चोटें आईं। घटना के बाद सभी घायल इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल पहुंचे, जहां उनका उपचार कराया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट