रायपुर
रायपुर, 27 मई। राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना इलाका स्थित सुंदर नगर के खुला आश्रय गृह में बालिकाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। संचालक और कर्मचारी पर आरोप लगा है। महिला एवं बाल विकास विभाग की शिकायत पर पुलिस ने संस्था के संचालक, समन्वयक और एक कर्मचारी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक महिला एवं बाल विकास विभाग रायपुर में संरक्षण अधिकारी के पद पर पदस्थ सपना सिंह ने थाना डीडी नगर में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। शिकायत में बताया गया कि 23 अप्रैल को प्रतिज्ञा विकास संस्थान द्वारा संचालित खुला आश्रय गृह (बालिका), सुंदर नगर रायपुर का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि संस्था में निवासरत तीन बालिकाओं के साथ कर्मचारी ज्योति वर्मा ने आश्रय गृह के बच्चों के साथ मारपीट की। बताया गया कि परिचर्चा के दौरान अन्य बालिकाओं ने भी कर्मचारी पर मारपीट किए जाने की जानकारी दी।


