रायपुर
शनि अमावस्या पर जैन मंदिर में विशेष पूजा
16-May-2026 5:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर,16 मई। रायपुर के कचना स्थित अमलतास केसल रेसीडेंसी परिसर में स्थित श्री मुनिसुब्रत नाथ दिगंबर जैन मंदिर में शनि अमावस्या के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। भाई सुरेश मोदी के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान श्री मुनिसुब्रत नाथ की विशेष पूजा-अर्चना की।
इस दौरान भगवान की चल प्रतिमा को पाण्डुक शीला पर विराजित कर जलाभिषेक एवं शांतिधारा की गई। इसके बाद देव, शास्त्र और गुरु की पूजा भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुई। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

मंदिर समिति के अध्यक्ष हिमांशु जैन ने बताया कि शनि अमावस्या के अवसर पर मुनिसुब्रत नाथ भगवान विधान का आयोजन भी किया गया। इस विधान के लाभार्थी एनएल जैन एवं कल्पना जैन परिवार रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


