रायपुर
मैग्नेटो माल में शिक्षिका परिवार को धमकाने वाले तीन गिरफ्तार, एक को जेल
11-May-2026 9:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 11 मई। तेलीबांधा पुलिस ने रविवार रात मैग्नेटो माल में शिक्षिका परिवार के साथ झूमा झटकी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। कल दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज किया था। पुलिस ने आज सोमा देवांगन, गरिमा और राकी बाक्सर उर्फ रोहन नरवाल को पूछताछ के लिए बुलाया था। बयान लेने के बाद तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां दोनों लड़कियों को जमानत पर रिहा करते हुए राकी को जेल भेज दिया। माल के बेसमेंट पार्किंग से गाड़ियां निकालने के दौरान राकी ने हाकी लहराते हुए शिक्षिका धनिशा धीवर को गंवार कहा था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


