रायपुर

लिंक एक्सप्रेस से पर्स सहित 75 हजार के जेवर सामान पार
21-Apr-2026 5:51 PM
लिंक एक्सप्रेस से पर्स सहित 75 हजार के जेवर सामान पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 अप्रैल। रेल यात्रा के दौरान एक बार फिर यात्रियों के सामान चोरी होने की घटना सामने आई है। जहां किसी अज्ञात चोर ने उसका हेंड पर्स चोरी कर लिया। पर्स में सोने के जेवर, सामान और नगदी रखे हुए थे। चोर ने पर्स सहित 75500 रूपए की चोरी कर लिया। घटना 19-20 की रात की बताई जा रही है। गोपिका वैष्णव ने इसकी शिकायत जीआरपी में दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह नारायणपुर थाना नांदघाट जिला बेमेतरा की निवासी है।  19 की रात वह विशाखापटनम कोरबा एक्सप्रेस में सफर कर रही थी। सफर के दौरान उसने अपने लेडिस पर्स को सिरहाने के पास रखकर रात में सो गई। दुसरे दिन सुबह 6.50 बजे जब ट्रेन महासमुंद रेल्वे स्टेशन के पास पहुंचने के दौरान उसने अपनी सीट पर देखा तो उसका पर्स वहां नहीं था। आसपास खोजबीन करने पर भी पर्स का कहीं पता नहीं चल पाया। पर्स में सोने का चैन कीमत 70,000 रूपए,एक घड़ी  5000 रू, दो नग चश्मा, एक मोबाइल चार्जर, नगदी 500 रूपए और अन्य सामान थे। यात्रा के दौरान किसी अज्ञात चोर ने पर्स को लेकर फरार हो गया। शिकायत पर जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट