रायपुर

उधार लेनदेन, रंजिश को लेकर 3 जगहों पर मारपीट, शिकायत
14-Apr-2026 6:38 PM
उधार लेनदेन, रंजिश को लेकर 3 जगहों पर मारपीट, शिकायत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 अप्रैल। राजधानी में बीते दो दिनों अलग-अलग थाना इलाकों में मारपीट और विवाद की तीन घटनाएं सामने आई हैं। मामलों में पुलिस ने शिकायत पर  रिपोर्ट दर्ज किया है।

 टिकरापारा इलाके में सुजीत कुमार मंडल ने अपने पड़ोसी धीरेन्द्र औसरिया पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। रात 10.30 बजे जब उसने उधार दिए पैसे की मांग की, तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर वह जबरन घर में घुस आया और हाथ-मुक्कों और किसी चीज सेे मारपीट कर दी। घटना में सुजीत को आंख, हाथ और कमर में चोट आई है। मौके पर मौजूद उसके दोस्त मुकेश तिग्गा और पिता सुखरंजन मंडल ने बीच-बचाव किया।

दूसरी घटना डीडीनगर के सुंदर नगर की है।  सुमित रहंगडाले और उसके साथियों ने नारायण के साथ मारपीट कर दी। नारायण ने बताया कि वह तडक़े 3.30 बजे अपने पिता के ऑफिस से लौट रहा था, तभी आरोपियों ने पुराने विवाद को लेकर उसका रास्ता रोका और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने ईंट से हमला कर दिया। जिससे उसके सिर, हाथ और माथे में गंभीर चोटें आईं।

उधर पंडरी इलाके में जहां मनोज वर्मा ने अपने पड़ोसी प्रकाश साहू, अंगत साहू और लक्ष्य साहू पर मारपीट और घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि मकान निर्माण के दौरान पड़ोस में रहने वाले प्रकाश साहू के घर की दीवार को नुकसान पहुंचाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और राड  से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी के साथ भी आरोपियों ने धक्का-मुक्की की। तीनों मामलों में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट