रायपुर
मेकाहारा में बाबा साहेब की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, बेहतर समाज निर्माण का दिया संदेश
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 अप्रैल। पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर में आज संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित रहे। उन्होंने चिकित्सालय परिसर में स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके संदेशों को याद किया।
इस अवसर पर चिकित्सा महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें नृत्य, गीत एवं नाट्य मंचन के माध्यम से बाबा साहेब के जीवन और उनके योगदान को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
संविधान की रक्षा के लिए अपना
सब कुछ न्योछावर करने तैयार- मेनन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 अप्रैल। बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती पर कांग्रेस भवन में उपस्थितों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर ने एक ऐसे संविधान का निर्माण किया।
और ये डबल इंजिन की सरकार चलाने वाले एन केन रास्ते का इस्तेमाल करके उनके बनाए संविधान को बदलना चाहते हैं। परन्तु वे लोग अपने मनसुबों पर कभी कामयाब नहीं होंगे क्योंकि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता संविधान की रक्षा करने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने तैयार हैं।
वरिष्ठ नेता प्रमोद चौबे ने कहा कि हम सब को बाबा साहब के बताए रास्ते पर आजीवन चलना हैं इसी से देश और समाज का विकास होगा।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने मौन रख कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी । कार्यक्रम में सुन्दर लाल जोगी दिलीप सिंह चौहान डां अन्नुराम साहु बाकर अब्बास, जी श्रीनिवास ब्लाक अध्यक्ष मिलिंद गौतम हिरेंद्र देवांगन सुजीत सिंह, देव कुमार साहु, नंदकुमार पटेल, गौरीशंकर पांडे, सुशांत डे, राज देवांगन दीपक चौबे सतवीर सिंह कवर ईश्वर चक्रधारी अविनय दुबे मलिका प्रजापति मुन्ना मिश्रा कमल देवांगन लक्ष्मण चन्द्राकार अनिल सेन वेकट कुमार संतवत सिंह प्रिति सोनी मुकेश कुकरेजा कन्हैया अग्रवाल झाऊलाल साहु सुरेश ढीवर मोहसिन खान सिलाव मसीह शेख अनीश कोमल देवांगन सत्रुघन पटेल मुलचंद धीवर प्रवाह नारे कृष्णा शर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
प्रदेश अध्यक्ष देव ने की दीप प्रज्ज्वलित
रायपुर, 14 अप्रैल। जयंती पूर्व संध्या पर सोमवार रात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने मेकाहारा में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। इस दौरान शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा, विधायक पुरंदर मिश्रा, जिला महामंत्री अमित मैशेरी, गुंजन प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष अकबर अली, सहित पार्षद एवं पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।


