रायपुर

ओएलएक्स के नाम से दो लाख ठगे, समस्तीपुर से गिरफ्तार
14-Apr-2026 6:32 PM
ओएलएक्स के नाम से दो लाख ठगे, समस्तीपुर से गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 अप्रैल। ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर ठगों को  पुरानी बस्ती पुलिस ने समस्तीपुर बिहार से गिरफ्तार किया है।  पुरानी बस्ती पुलिस ने एक युवती ने दो माह पहले अपने साथ हुई ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  02 फरवरी को ह्ररुङ्ग  से कैमरा खरीदने के नाम पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा संपर्क कर अलग-अलग यूपीआई आईडी के माध्यम से कुल 2,00,000/- की धोखाधड़ी की गई।आरोपियों द्वारा स्वयं को ऑल इंडिया कैमरा डिस्ट्रीब्यूटर बताकर विश्वास में लिया और रकम प्राप्त करने के बाद मोबाइल बंद कर दिया ।

पुरानी बस्ती और एसीसीयू  की संयुक्त टीम बनाकर मोबाइल नंबर एवं बैंक खातों की जांच, सीडीआर एवं तकनीकी साक्ष्य का विश्लेषण , फोन पे ट्रांजेक्शन की जांच की गई, जिससे आरोपियों की पहचान हुई।

 एक विशेष टीम बनाकर आरोपी गिरफ्तारी के लिए टीम बिहार भेजा गया था । टीम ने समस्तीपुर (बिहार) जाकर दबिश दी गई एवं सूझबूझ और स्थानीय पुलिस की सहायता से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी: धीरज कुमार महतो 38, यादव टोला, मुसापुर, थाना घटहो, जिला समस्तीपुर (बिहार), सुबोध कुमार सिंह 25 फतेहपुर वाला, थाना मुसरी घरारी, जिला समस्तीपुर,(बिहार)


अन्य पोस्ट