रायपुर

फार्महाउस में हुक्का पार्टी का वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई पर उतरी
14-Apr-2026 6:31 PM
फार्महाउस में हुक्का पार्टी का वीडियो  वायरल, पुलिस कार्रवाई पर उतरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 अप्रैल। वीआईपी रोड स्थित  एक फार्महाउस में आयोजित कथित हुक्का पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया  वायरल  है। जहां बिना अनुमति प्राइवेट पार्टी आयोजित किए जाने और नशे के खुलेआम सेवन किया गया।

वायरल वीडियो में दर्जनों युवक-युवतियां पार्टी करते नजर आ रही हैं। ये लोग हुक्का पीते  फिल्मी गानों पर रील बनाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह पार्टी बिना प्रशासनिक अनुमति के आयोजित की गई थी,श।

मामले की जानकारी सामने आते ही तेलीबांधा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।  वीडियो के आधार पर पार्टी आयोजकों और इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। प्रारंभिक जांच में बिना अनुमति भीड़ जुटाने और नशे के सेवन जैसे नियमों के उल्लंघन की बात सामने आ रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

नशे की पार्टियों पर रोक लगाने की मांग

 प्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव भावेश शुक्ला ने  तेलीबांधा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने वीआईपी रोड स्थित फार्महाउसों में चल रही अवैध नशे की पार्टियों को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि तेलीबांधा क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो रही है, जबकि सामान्य वर्ग के लोगों पर छोटी-छोटी बातों में त्वरित कार्रवाई की जाती है। यह दोहरी नीति बेहद चिंताजनक है।

भावेश शुक्ला ने चेतावनी दी है कि 2 दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है, तो  उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस अवसर पर  प्रवक्ता शुभम, लक्षित, मृगेंद्र, जिला उपाध्यक्ष तारिक अनवर ख़ान, अतीक मेमन, मो. हसन, आशीष बाजपेयी, खुशराज ढिल्लन, जिशान, अनिकेत महतो, साहिल, कृष्णा एवं चंदन उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट