रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 अप्रैल। नया रायपुर स्थित क्रिस्टल हाउस स्कूल के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने थाना राखी का भ्रमण किया। इस दौरान
थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्रों को थाना के मालखाना, रिकॉर्ड कक्ष, नियंत्रण कक्ष एवं लॉकअप आदि का अवलोकन कराया गया। विद्यार्थियों को एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, अपराधों की जांच प्रणाली, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका तथा आम जनता के साथ पुलिस के समन्वय की जानकारी दी गई।
इसके अतिरिक्त साइबर अपराध, सडक़ सुरक्षा, महिला सुरक्षा तथा आपातकालीन सेवाओं के संबंध में भी जागरूक किया गया। इस दौरान छात्रों ने उत्सुकतापूर्वक प्रश्नों पर अधिकारियों ने सरल एवं प्रभावी उत्तर दिए।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों के मन में पुलिस के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित कर कानून एवं व्यवस्था के महत्व से परिचित कराना था।


