रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 मार्च। शुभम शिक्षण एवं कला संस्थान द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेंट्रल जेल के महिला सेल में संगीत, कविता एवं मोटिवेशनल स्पीच का कार्यक्रम रखा गया।
उक्त कार्यक्रम में अध्यक्ष महुआ मजूमदार, लक्ष्मी नारायण लाहोटी, रंजन बैनर्जी, रुनाली चक्रवर्ती, सोम अधिकारी, अन्नपूर्णा शर्मा, श्रेया हलदार, कविता हलदार, खोखन कुंडू ,शीला सरदार,सीमा बोस इत्यादि ने संगीत का बेहतरीन माहौल बनाया, साथ ही हमें भरपूर सहयोग मिला महिला प्रभारी प्रकोष्ठ गरिमा पांडे का देश भक्ति गायन और कविता, नाटक के माध्यम से महिला बंदियों को ज्ञानवर्धक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम अत्यंत रोचक रहा कुछ गीतों के बाद तालियां भी बजती रही और महिला बंदियों को अपना परिवार भी याद आया। कार्यक्रम के अंत में सभी को शपथ दिलाई गई की अब वह जीवन में कभी ऐसा कार्य नहीं करेंगे, जिससे कि उन्हें वापस जेल आना पड़े। कार्यक्रम का सफल संचालन लक्ष्मी नारायण लाहोटी ने किया और आभार व्यक्त महुआ मजूमदार ने किया।


