रायपुर

कला प्रतिमाएं और महापुरुषों की मूर्तियों की सफाई
22-Jan-2026 8:15 PM
कला प्रतिमाएं और महापुरुषों की मूर्तियों की सफाई

तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’


रायपुर, 22 जनवरी। निगम अमले ने गुरुवार को शहर के प्रमुख चौक चौराहों में स्थापित कला प्रतिमाएं और महापुरुषों की मूर्तियों की सफाई की। ये प्रतिमाएं महीनों से  धूल धूसरित हो गईं थीं। एक वर्ष पहले निर्वाचित निगम की नए सभा ने नियमित रूप से सफाई की घोषणा की थी। इसकी जिम्मेदारी निगम के संस्कृति विभाग को दी गई थी। पिछली बार ऐसी सफाई 17 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच पीएम मोदी के जन्म दिवस पर संचालित सेवा पखवाड़े के दौरान हुई थी। जबकि महापुरुषों के मूर्ति स्थलों की दुर्दशा और गंदगी पर नेता प्रतिपक्ष और संस्कृति विभाग अध्यक्ष के बीच सरेआम विवाद भी हो चुका है। 


अन्य पोस्ट