रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 जनवरी। महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सुश्री गुंजन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में अपराध अनकंट्रोल हो गया है तथा महिलाएं असुरक्षित हो गयी है। राज्य में महिलाओं के प्रति अपराध चिंतनीय स्तर तक बढ़ गये है। राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि गृह मंत्री ने विधानसभा में जो अपराध के आंकड़े दिये है उसके अनुसार प्रदेश में हर एक साल के भीतर 3191 बलात्कार की घटनाएं हुई है, इस हिसाब से रोज प्रदेश में 8 से 9 दुराचार की घटनाएं हो रही है। अर्थात राज्य में हर 3 घंटे में एक महिला दुराचार की शिकार हो रही है। राजधानी में 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना मन को झनझोर देता है। कोरबा में एक युवती का धारदार हथियार से गला काट दिया जाता है।भाजपा सरकार महिलाओं को भयमुक्त सुरक्षित जीवन जीने का वातावरण देने में असफल साबित हुई है।
उन्होंने कहा कि बीते वर्ष 2025 में छत्तीसगढ़ में हुई अपराध की घटनायें डराने वाली है।छत्तीसगढ़ में हर पांच घंटे में एक नाबालिक से रेप हो रहा है और प्रतिदिन 9 महिलाओं के साथ बलात्कार प्रदेश में एक साल में 1 साल में 3191 बलात्कार, प्रतिदिन 9 बलात्कार की घटनाएं हुई हैं।श्रीमती सिंह ने कहा राजधानी रायपुर में तो और भी भयावह स्थिति है। यहां 1 साल में 268 बलात्कार, प्रतिमाह 22 बलात्कार का औसत स्वयं पुलिस ने बताया है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य अपराध और नशाखोरी का गढ़ बन गया है। भाजपा के 2 साल के शासन में ड्रग्स, अफीम, गांजा, हीरोइन और अवैध शराब बिना रोक-टोक बिक रही है, हर चौक-चौराहे पर नशीली वस्तुएं बेचने वाले गैंग सक्रिय है, जिससे अपराध बढ़ रहे हैं गृह मंत्री केवल बयानबाजी कर रहे हैं और पुलिस विभाग अवैध वसूली में लिप्त है।
श्रीमती सिंह ने कहा गरियाबंद, जशपुर , सूरजपुर जिले में अश्लीलता नाच का प्रदर्शन हो रहा, भाजपा के वरिष्ठ नेता मजा ले रहे। और इस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम अश्लील डांस की तुलना राम भजन से करते हैं। पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय महासचिव ममता चंद्राकर, राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सुमिता मिश्रा, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत, नेशनल कॉर्डिनेटर राशि महिलांग, प्रीति उपाध्याय, पूर्व विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा, प्रगति बाजपेई, अनुष्का श्रीवास्तव, हाजरून बानो, अर्पणा संचिति, अपर्णा फ्रांसिस, प्रेमशीला नायक उपस्थित थे।


