रायपुर

छेरछेरा लोक संस्कृति का उत्सव
03-Jan-2026 9:48 PM
छेरछेरा लोक संस्कृति का उत्सव

घर-घर अन्न दान लेकर मंत्री वर्मा ने निभाई छेरछेरा की परम्परा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 जनवरी।
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक परम्पराओं में विशेष स्थान रखने वाले छेरछेरा तिहार के अवसर पर राज्य के राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा ने धरसींवा विकासखंड के ग्राम तरपोंगी में पारंपरिक रूप से घर-घर जाकर अन्न दान ग्रहण किया।
   इस अवसर पर ग्रामीणों ने पारंपरिक उल्लास के साथ मंत्री का स्वागत किया। गांव में छेरछेरा तिहार की रौनक देखते ही बन रही थी। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने पूरे उत्साह के साथ इस लोक पर्व में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

सीएम विष्णु देव साय ने भी प्रदेशवासियों को छेरछेरा की बधाई दी है। छत्तीसगढ़ी में दिए संदेश में साय ने कहा कि हमर छत्तीसगढ़ के लोक परब 'छेरछेरा' के गाड़ा-गाड़ा बधाई अउ सुभकामना।

छेरछेरा ह, हमर संस्कृति म, दान-पुन के महापरब आय। छेरछेरा तिहार ह, हमन ला, दान-धरम अउ आपस म मिल के रहे के संदेश  देथे।
छेरछेरा तिहार सिखाथे के अन्न के दान सबसे बड़े दान आय।
हमर किसान भाई, हमर अन्नदाता, जेकर मेहनत ले घर-घर मा अन्न पहुँचथे आज मैं  हा, ओ मन ला,  बिशेस रूप ले जोहार करत हौं।*


अन्य पोस्ट