रायपुर

साव पर टिप्पणी, भूपेश पर भडक़े मंत्री और साहू समाज
02-Jan-2026 5:03 PM
साव पर टिप्पणी, भूपेश पर भडक़े मंत्री और साहू समाज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 जनवरी।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की डिप्टी सीएम अरूण साव पर टिप्पणी का प्रदेश साहू समाज ने विरोध जताया है, और तत्काल पूर्व मुख्यमंत्री से माफी मांगने की मांग की गई है। ऐसा नहीं होने पर साहू समाज के पदाधिकारी पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ सभी जिले में रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक सभा में बंदर की कहानी सुनाकर तीखा कटाक्ष किया था। साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरेन्द्र साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान की निंदा की है और उन्हें अपने बयान को 10 दिनों के भीतर वापस लेने के लिए कहा है।  

पूर्व मुख्यमंत्री से सार्वजनिक रूप से क्षमा याचना करने की मांग की गई है।  साहू समाज के प्रत्येक जिले में  पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कड़ा विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया गया है। यदि पूर्व मुख्यमंत्री अपने बयान को वापस नहीं लेते हैं, तो साहू समाज लोकतांत्रिक, संगठित एवं चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए विवश होगा। इस पर डिप्टी सीएम साव ने राजनीतिक टिप्पणी अपनी जगह है, लेकिन इस तरह की भाषा का इस्तेमाल भाषा में राजनीति में नहीं होनी चाहिए। इतने वरिष्ठ नेता रहे हैं, मुख्यमंत्री रहे हैं शब्दों की मर्यादा रखनी चाहिए।

डिप्टी  सीएम विजय शर्मा ने कहा कि यदि उनके परिवार के सदस्य पर इस तरह की टिप्पणी की जाए, तो क्या अच्छा लगेगा। जिस तरह की भाषा की सीमा बघेल ने नहीं समझी है उसी तरह उन्होंने अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार की सीमा नहीं रखी थी। यह बयान अक्षम्य है।  राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि पूर्व सीएम को ऐसी भाषा शोभा नहीं देती। चुनावी झटके से विचलित होकर कांग्रेसी आपस में लड़ रहे हैं। इसी वजह से ऐसे बयान सामने आ रहे हैं।


अन्य पोस्ट