रायपुर

डब्लूटीओ के 30 वर्ष पूरे एचएनएलयू में अंतरराष्ट्रीय व्यापार विधि शिखर सम्मेलन
01-Jan-2026 11:22 PM
डब्लूटीओ के 30 वर्ष पूरे एचएनएलयू में अंतरराष्ट्रीय व्यापार विधि शिखर सम्मेलन

रायपुर, 1 जनवरी। हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचएनएलयू), 2 से 4 अक्टूबर -26 तक तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार विधि शिखर सम्मेलन डब्ल्यूटीओ030 समिट का आयोजन करेगा।यह शिखर सम्मेलन वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन यंग ट्रेड लीडर्स प्रोग्राम तथा सेंटर फॉर ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट लॉ, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से, डब्ल्यूटीओ चेयर्स प्रोग्राम के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।  मुख्य शिखर सम्मेलन से पूर्व, विश्वविद्यालय 6 फरवरी,  को वैश्विक व्यापार में करियर, डब्ल्यूटीओ की 30-वर्षीय विरासत और भविष्य की दिशाएँ विषय पर एक दिवसीय प्री-समिट अंतरराष्ट्रीय कोलॉक्वियम का आयोजन करेगा।

 यह कोलॉक्वियम छात्रों, शोधार्थियों, शिक्षाविदों और व्यापार विशेषज्ञों के बीच अंतरराष्ट्रीय व्यापार विधि एवं नीति के क्षेत्र में उभरते रुझानों, आवश्यक कौशलों और विकसित हो रहे करियर मार्गों पर सार्थक विमर्श का मंच प्रदान करेगा। कोलॉक्वियम का प्रमुख आकर्षण मीट द यंग ट्रेड लीडर शीर्षक से आयोजित एक विशेष प्रत्यक्ष संवाद सत्र होगा, जिसमें वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन की यंग ट्रेड लीडर (भारत) तथा ग्लोबल काउंसिल में अंतरराष्ट्रीय व्यापार एवं औद्योगिक नीति विश्लेषक सुश्री आरुषि श्रीवास्तव प्रतिभागियों से संवाद करेंगी।  
प्री-समिट अंतरराष्ट्रीय कोलॉक्वियम के लिए भारतीय एवं विदेशी प्रतिभागियों से पंजीकरण आमंत्रित किए गए हैं। भारतीय शिक्षाविदों और पेशेवरों के लिए पंजीकरण शुल्क 1,000 तथा शोधार्थियों और छात्रों के लिए 800 निर्धारित किया गया है। विदेशी प्रतिभागियों के लिए शिक्षाविदों और पेशेवरों का पंजीकरण शुल्क 20 अमेरिकी डॉलर तथा शोधार्थियों और छात्रों के लिए 10 अमेरिकी डॉलर है।


अन्य पोस्ट