रायपुर
नई पीढ़ी को सनातनी संस्कार सौंपने की जिम्मेदारी
रायपुर, 13 अक्टूबर। गायत्री मंदिर सिद्दी पीठ समता कॉलोनी रायपुर परिसर में चौबे समता कॉलोनी रिटायर्ड अधिकारी संघ गायत्री मंदिर प्रमुख, समाजसेवी आरडीए तथा बीज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्याम बैस की अध्यक्षता में पूर्व अतिरिक्त संचालक शिक्षा डॉ. अंजनी कुमार शुक्ला के मुख्य आथित्य में रिटायर्ड आईजी पीएन तिवारी तथा नामचीन कवि, लेखक,चिंतक, साहित्यकार संजीव कुमार ठाकुर के विशिष्ट आतिथ्य में सम्मेलन आयोजित किया गया।
इस सम्मेलन में विभिन्न बातों के साथ सभी रिटायर्ड अधिकारियों ने सर्वमतेन यह संकल्प परित किया कि आने वाली पीढ़ी को सनातनी संस्कार भारतीय संस्कृति और अन्य सुविचारों से सुसंस्कृत करने का जिम्मा लिया जाएगा और यह कार्य गायत्री मंदिर पीठ से प्रारंभ होकर हर व्यक्ति तथा समाज के हर परिवार में विस्तारित किया जाएगा। कार्यक्रम में दीपवली पर बच्चों को सावधानीपूर्वक फटाका चलाने तथा पर्यावरण प्रदूषण की रक्षा करने का भी संकल्प लिया गया। श्याम बैस ने कहा संस्कार और अच्छी शिक्षा के बगैर जीवन अधूरा है, सनातनी धर्म संस्कार और शिक्षा हमें सद्गुणों की ओर ले जाकर सदकार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं, हमें जरूरत है कि आने वाली पूरी पीढ़ी को हम सुसंस्कारी सुसंस्कृत और श्रेष्ठ मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण जीवन प्रदान करें।
जिससे समाज एवं देश श्रेष्ठ ऊंचाइयों को प्राप्त कर वैश्विक स्तर पर देश को अग्रणी बनाएं। इस अवसर पर संजय शर्मा पूर्व माइनिंग अधिकारी, चंद्रकांत पांडे पूर्व वन अधिकारी, अश्वनी तिवारी पूर्व बैंक अधिकारी और पवन शुक्ला का उत्साह पूर्वक जन्मदिवस मनाया उन्हें बहुत-बहुत बधाइयां तथा शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
कार्यक्रम का संचालन सफलतापूर्वक डॉ अंजनी कुमार शुक्ला ने किया उन्होंने गीता के बारे में महत्वपूर्ण बातें पटल पर रखीद्य इस महत्वपूर्ण अवसर पर कवि साहित्यकार एवं गोल्डन बुक रिकॉर्ड धारक लेखक संजीव कुमार ठाकुर के देश के विभिन्न दैनिक समाचार पत्रों में विगत पांच वर्षों से प्रतिदिन एक आलेख तथा कविता के प्रकाशन के पूर्ण पूर्ण हुए हैं इसके अलावा पिछले 35 वर्षों से उनके साहित्यिक अवदान की उपलब्धि पर शाल-श्रीफल तथा प्रतीक चिन्ह से अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें प्रतिदिन 100 से ज्यादा देश के अनेक समाचार पत्रों में प्रतिदिन निरंतर कविता आलेख एवं कहानी/प्रकाशन के 5 वर्ष पूर्ण होने पर अनेक बधाई तथा शुभकामनाएं दी गई। उल्लेखनीय है कि कवि,लेखक संजीव कुमार ठाकुर द्वारा अनेक देशो की साहित्यक यात्राएं भी की गई। उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनेक पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं। उनके साहित्य लेखन में सक्रियता तथा भागीदारी निरंतर प्रसंसनीय है। उन्होंने इस अवसर पर अपनी रचनाओं का सस्वर पाठ भी किया और श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। अत्यंत उल्लेखनीय की संजीव ठाकुर नई विधा की कविताओं के लेखन के साथ गजल एवं गीत भी लिखते हैं वे मंचों पर भी लगातार सक्रिय हैं।
इस अवसर पूर्व संयुक्त कलेक्टर अशोक तिवारी पूर्व प्राचार्य आरके अग्रवाल पूर्व नगरी प्रशासन संयुक्त संचालक अशोक चंद्राकर, पूर्व एफसीआई अधिकारी योगेंद्र श्रीवास्तव,कोऑपरेटिव बैंक के अधिकारी आर डी मानिकपुरी, मत्स्य विभाग के अधिकारी राजेंद्र सिंह ठाकुर जियोलॉजिस्ट सुनील पांडे, अतिरिक्त संचालक अभियोजन एके शुक्ला एवं अन्य अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व संयुक्त कलेक्टर अशोक तिवारी द्वारा किया गया।


