रायपुर

रायपुर, 3 सितंबर। छ.ग. जनकल्याण मितव्ययी साख सहकारी समिति मर्यादित (जनमित) रायपुर की 21वीं वार्षिक आम सभा रविवार को स्थानीय स्वदेशी भवन में सम्पन्न हुई, जिसमें संस्था ने अपने सदस्यों के लिए 12 प्रतिशत लाभांश दिये जाने की घोषणा की।
जनमित सहकारी समिति के अध्यक्ष रविकांत जायसवाल ने सामान्य सभा में वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुये बताया कि गत दो दशक से यह समिति सदस्यों का विश्वास अर्जित करते हुये निरंतर प्रगति कर रही है। यह समिति अब अपने सदस्यों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करेगी। समिति के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार झा ने गत वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।
वार्षिक सामान्य सभा में अंशधारक सदस्यों को इस वर्ष 12 प्रतिशत लाभांश देने का निर्णय लिया गया। कर्याक्रम का संचालन उपाध्यक्ष डॉ. शोभा पण्डित ने किया। समिति की वार्षिक आमसभा में अजय कुमार नेमा, जयंत हरदास, मधु साहू, प्रशांत बिसेन, मनोज केशरिया, शुभव्रत चाकी, राहुल देव पंत, अमरजीत सिंह छाबड़ा, दिनेश राव गरड़, नरेन्द्र जायसवाल, डॉ. पी.एल. चौधरी.. दिग्विजय भाकरे, जी.आर. जगत, एस.पी. ठाकुर, एम.एल. पवार, विवेक बक्शी, प्रमोद ओखदे, भारती सागर, शशिकांत जायसवाल, कुसुम केशरिया, टी.आर. सिन्हा, गिरधारी सागर, डॉ. के.के. चौधरी, के.आर. साहू, ऋषिकांत चन्द्राकर, आई. के. जायसवाल, सीमा चन्द्राकर, मौसमी घाटगे, आर. के वर्मा, हेमंत साहू, आदित्य गोरति, थानेश्वर चक्रधारी, कोमल गोहिल, आदि उपस्थित थे।