रायपुर
उद्घाटन आज शाम
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 जुलाई। वाको इडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन और एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ के तत्वाधान में राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता 2025, सीनीयर महिला-पुरुष वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए गुरूवार शाम को राजधानी के इंडोर स्टेडियम में उद्घाटन समारोह का आयोजित किया गया। जिसमें खेल मंत्री टंकराम वर्मा, किरण सिंह देव, संगठन मंत्री पवन देव साय, विधायक राजेश मूणत, राजीव अग्रवाल शामिल होंगे। जिसमें देश भर से 33 राज्यों के 12 सौ खिलाड़ी, और 3 सौ अफसर सहित 15 सौ प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल, और प्रदेश अध्यक्ष छगन लाल मुंदड़ा ने बताया कि वाको इडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार से मान्यता प्राप्त संस्था है। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों का चयन अबुधाबी में आयोजित वल्र्ड चैम्पियनशिप के लिए किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष छगनलाल मुंदडा ने बताया कि राज्य में 2006 से किकबॉक्सिंग खेल संचालित है। प्रदेश में खिलाडियों का राज्य शासन ने राज्य खेल अलंकरण में शहीद कौशल यादव पुरस्कार सहित खेल गौरव, खेल अंकुर, खेल शिखर आदि पुरस्कार से सम्मानित किया है। राज्य के खिलाडी लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।