रायगढ़

चलित शौचालय में लगी आग
15-Mar-2026 3:55 PM
चलित शौचालय में लगी आग

रायगढ़, 15 मार्च। तहसील प्रांगण के पीछे चलित शौचालय में शनिवार को आग लग गई। आग लगने का कारण अज्ञात है।

14 मार्च की दोपहर लगभग 12.30 से 01 बजे के बीच तहसील प्रांगण में अफरा तफरी मच गया जब तहसील के पीछे तरफ एक काला धुआँ का अम्बार देखने को मिला। जब इसकी जानकारी खरसिया एस. डी. एम. प्रवीण तिवारी को मिला तो तुरंत अपने कार्यालय से निकल कर पीछे की ओर दौड़े तब देखा गया कि बहुत दिनों से खड़ी चलित शौचालय की गाड़ी कृषि विभाग के सामने खड़ी थी उसमे भीषण आग लगी हुई है। आग में किसी भी जान माल का नुकसान नही हुआ है। खरसिया एसडीएम ने जेएसडब्ल्यू कंपनी से फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग को कंट्रोल करने हेतु बुलवाया जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।

मगर तब तक  वाहन बुरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। 


अन्य पोस्ट