रायगढ़
कलेक्टोरेट का घेराव, 25 गिरफ्तार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 11 मार्च। एनएसयूआई रायगढ़ जिला इकाई द्वारा मंगलवार को छात्र अधिकार रैली निकाली गई। इस रैली में हजारों की संख्या में छात्र-युवा इतवारी बाजार पर एकत्र हुए और कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला। यह रैली छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने की मांग को लेकर आयोजित की गई थी। छात्र संगठन के कलेक्टोरेट घेराव के दौरान पुलिस से काफी झूमाझटकी भी देखी गई, और इस दौरान पुलिस को वाटर कैनन का भी इस्तेमाल करना पड़ा।
इस आंदोलन में भारी संख्या में छात्रों के साथ-साथ जिला कांग्रेस कमेटी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से: राकेश पांडे, शाखा यादव, नागेंद्र नेगी, जयंत ठेठवार, संजय देवांगन अनिल अग्रवाल चीकू दयाराम धुर्वे संतोष वहीदार विकास शर्मा सत्य प्रकाश शर्मा प्रभात साहू बसंत दास पंकज पटेल संदीप अग्रवाल आशीष चौबे, रवि पांड, रानी चौहान, आशीष जायसवाल, उस्मानबेग ग्रामीण अध्यक्ष युवा कांग्रेस सत्य प्रकाश शर्मा वसीम खान रजत गोयल रंजना पटेल रिंकी पांडे विमल यादव सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर श्री पांडे ने कहा, शासन-प्रशासन भाजपा के दबाव में काम करना बंद करे। सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन प्रशासन को निष्पक्ष रहना चाहिए। छात्रों के साथ भेदभाव बंद होना चाहिए। एनएसयूआई के कार्यक्रम बंद करवाना और एबीव्हीपी के कार्यक्रमों को संरक्षण देना प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करता है।
जैसे ही प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए दो बैरिकेड लगा रखे थे। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्वक अपनी बात रखी और आगे बढऩे का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक हुई। कार्यकर्ताओं ने पुलिस के दोनों बैरिकेड तोड़ दिए, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन का प्रयोग किया। पानी की बौछारों के बावजूद छात्र डटे रहे और अपनी मांगों पर अड़े रहे।
पुलिस ने एनएसयूआई जिला अध्यक्ष आरिफ हुसैन युवा कांग्रेस नेता अनमोल अग्रवाल यूनिवर्सिटी एनएसयूआई अध्यक्ष शाकिब अनवर समेत 25 से अधिक कार्यकर्ताओं को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की खबर फैलते ही माहौल और गरमा गया। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। गिरफ्तारी के बाद वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें छात्रों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने और गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को तुरंत रिहा करने की मांग की गई।
गिरफ्तारी से पहले आरिफ हुसैन ने कलेक्ट्रेट के बाहर जोशीला संबोधन देते हुए कहा, ष्हमारी मांगें पूरी होनी चाहिए। अगर 15 दिन में नहीं मानी गईं, तो अगला चरण जिला बंद, उद्योगों का घेराव और अनशन होगा। हम अपने हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे।
इस ऐतिहासिक आंदोलन को सफल बनाने में एनएसयूआई के सभी पदाधिकारियों एवं छात्र नेताओं का अभूतपूर्व योगदान एन एस यु आई कार्यकर्ताओं ने मेहनत कर इस आंदोलन को सफल बनाया।


