राष्ट्रीय

बिहार : बैंक कर्मचारी की गोली मार कर हत्या
18-Mar-2021 1:19 PM
बिहार : बैंक कर्मचारी की गोली मार कर हत्या

पटना, 18 मार्च | बिहार के लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा क्षेत्र में बैंक ऑफ इंडिया के एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने गुरुवार को ये जानकारी दी। मेहंदी पुलिस स्टेशन के एसएचओ रुबिकांत कश्यप ने कहा कि घटना तब हुई जब बैंक कर्मचारी ऋषिदेव कुमार बुधवार शाम सूर्यगढ़ा स्थित अपने कार्यालय से घर लौट रहे थे।

कश्यप ने कहा, "ऋषिदेव कुमार नंदपुर डाला गांव के पास मुंगेर सूर्यगढ़ा राष्ट्रीय राजमार्ग-80 पर मृत पाए गए। उनकी बाइक भी पास में पायी गई है। शरीर के पीछे के हिस्से में बंदूक की गोली के निशान हैं।"

उन्होंने कहा, "हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।"

कश्यप ने कहा, "जांच के दौरान यह पाया गया कि कुमार की दो पत्नियां थीं और उनका पहली पत्नी से विवाद चल रहा था। दूसरी पत्नी के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि कुमार की पहली पत्नी उसकी हत्या में शामिल है।" (आईएएनएस)
 


अन्य पोस्ट