राष्ट्रीय
वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे दिलीप गांधी का निधन
17-Mar-2021 1:43 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नई दिल्ली, 17 मार्च | अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रह चुके 70 वर्षीय दिलीप गांधी का बुधवार को निधन हो गया। कोरोना संक्रमित होने के बाद उनका यहां एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह पिछले कुछ समय से दिल्ली में रह रहे थे। कोरोना संक्रमित होने और सांस में दिक्कत होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिलीप गांधी तीन बार लोकसभा सांसद रहे। उन्होंने महाराष्ट्र की अहमदनगर सीट से वर्ष 1999 से लगातार तीन बार लोकसभा चुनाव जीता था। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में उन्हें मंत्री बनने का मौका मिला था। वह 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ने के भी इच्छुक थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। बताया जाता है कि उन्होंने पार्षद बनकर अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था और सांसद होते हुए केंद्रीय मंत्री के मुकाम तक पहुंचे थे। (आईएएनएस)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे