राष्ट्रीय
शिवाजी महाराज पर 'अश्लील टिप्पणी' को लेकर गोवा में एक डीजे गिरफ्तार
22-Feb-2021 1:34 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पणजी, 22 फरवरी | गोवा पुलिस ने सोमवार को 32 वर्षीय डीजे नैकेलिस नोरोन्हा को सोशल मीडिया पर महान मराठा राजा शिवाजी महाराज के बारे में 'अश्लील टिप्पणी' पोस्ट करने पर गिरफ्तार किया। एक आधिकारिक बयान में ये जानकारी दी गई। गोवा पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार, प्रेमानंद नामके एक शख्स द्वारा दायर शिकायत के आधार पर नोरोन्हा को उत्तरी गोवा के सिओलिम गांव से गिरफ्तार किया गया। प्रेमानंद ने शिकायत में कहा था कि आरोपी नोरोन्हा ने शिवाजी महाराज को लेकर फेसबुक पर 'अश्लील टिप्पणी' की थी, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।
नोरोन्हा फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं और उन पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के 295 (ए) (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। (आईएएनएस)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे