राष्ट्रीय
हिमाचल : सात बार विधायक रहे सुजान सिंह पठानिया का निधन
12-Feb-2021 8:28 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
शिमला, 12 फरवरी | हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के सात बार विधायक रहे सुजान सिंह पठानिया का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। कांगड़ा जिले के फतेहपुर में अपने पैतृक आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वह वीरभद्र सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में मंत्री भी थे। वह अभी फतेहपुर से कांग्रेस के मौजूदा विधायक थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी ओर एक बेटा भी है।
उनके परिवार वालों का कहना है कि अधिक आयु हो जाने के कारण उन्हें कई तरह की शारीरिक परेशानी थी। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनके देहावसान पर दुख व्यक्त किया है। (आईएएनएस)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे