राष्ट्रीय

त्रिपोली, 7 फरवरी | इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) ने कहा कि करीब 300 अवैध अप्रवासियों को लीबिया के तट से बचाया गया। आईओएम ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा, "तट रक्षक द्वारा करीब 300 अप्रवासियों को आज लीबिया लौटा दिया गया। पिछले चार दिनों में 1,500 लोगों को रोक दिया गया, जिनमें से अधिकांश को हिरासत में लिया गया था।"
संगठन ने अधिकारियों से मनमाने डिटेंशन सिस्टम को खत्म करने और सुरक्षित और व्यवहारिक विकल्प देने को कहा।
आईओएम के अनुसार, 2019 के 9,225 की तुलना में 2020 में 11,891 अवैध अप्रवासियों को लीबिया के तट से बचाया गया।
2011 में पूर्व नेता मुअम्मर गद्दाफी की सत्ता के पतन के बाद उत्तरी अफ्रीकी राष्ट्र में असुरक्षा और अराजकता की स्थिति के कारण हजारों अवैध अप्रवासी ज्यादातर अफ्रीकी भूमध्यसागर पार कर लीबिया से यूरोप में दाखिल होने की कोशिश करते हैं। (आईएएनएस)