राष्ट्रीय
गोवा में सदस्यता अभियान शुरू करेगी कांग्रेस
06-Feb-2021 9:12 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पणजी, 6 फरवरी | राज्य में विधानसभा चुनाव लगभग एक साल दूर हैं, लेकिन कांग्रेस अभी से इसकी तैयारी कर रही है। गोवा कांग्रेस ने इसी सिलसिले में शनिवार को सदस्यता अभियान की घोषणा की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव दिनेश गुंडू राव ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "सदस्यता अभियान दक्षिण गोवा में 12 फरवरी से शुरू होगा और 13 फरवरी को इसे उत्तरी गोवा में लॉन्च किया जाएगा। पार्टी कैडर को इस प्रक्रिया के जरिए मजबूत किया जाएगा।"
राज्य विधानसभा के चुनाव 2022 की शुरूआत में होने हैं। (आईएएनएस)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे