राष्ट्रीय

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, बन सकते हैं नए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
04-Feb-2021 6:46 PM
महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, बन सकते हैं नए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

मुंबई, 4 फरवरी | महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष नाना एफ. पटोले ने गुरुवार को यहां अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा उप सभापति नरहरि एस. झिरवाल को सौंप दिया। उन्होंने करीब 14 महीने तक अपना कार्यभार संभाला। पार्टी सूत्रों के अनुसार, 58 वर्षीय पटोले ने यह कदम उन्हें महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना के बीच उठाया है। (आईएएनएस)

 


अन्य पोस्ट