राष्ट्रीय
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में सेना के 2 जवानों की मौत
31-Jan-2021 1:33 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
आगरा, 31 जनवरी | मथुरा के नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार की सुबह एक स्कार्पियो ने नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर से जा टकराया। इस दुर्घटना में सेना के दो जवानों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान ग्वालियर के लांस नायक प्रदीप सिंह सरदार (35 वर्ष) और तरनतारन के गुरू बख्शीश सिंह (42 वर्ष) के रूप में की गई है।
बताया गया है कि हादसा घने कोहरे के कारण हुआ।
पुलिस ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। (आईएएनएस)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे