राष्ट्रीय

प्याज निर्यात पर सभी प्रतिबंध 1 जनवरी से खत्म हो जाएंगे
28-Dec-2020 9:30 PM
प्याज निर्यात पर सभी प्रतिबंध 1 जनवरी से खत्म हो जाएंगे

नई दिल्ली, 28 दिसंबर | प्याज की सभी किस्मों पर निर्यात प्रतिबंध एक जनवरी, 2021 से हटा दिया जाएगा। राष्ट्रीय व्यापार निदेशालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, अब प्याज की किस्मों 'बेंगलोर रोज' और 'कृष्णपुरम' के निर्यात पर लगा प्रतिबंध एक जनवरी से हट जाएगा।

सामान्य प्याज के अलावा इन किस्मों के कटे हुए प्याज या इनका पाउडर भी निर्यात किया जा सकेगा।

सितंबर में केंद्र ने घरेलू कीमतों में वृद्धि के कारण प्याज के निर्यात को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया था।

सितंबर में जारी संशोधित नीति के तहत, बेंगलोर रोज और कृष्णपुरम प्याज सहित सभी किस्मों का निर्यात प्रतिबंधित कर दिया गया था, जिसमें कटे हुए या पाउडर रूप में प्याज शामिल था।

हालांकि, सरकार ने अक्टूबर में कुछ प्रतिबंधों में ढील दी थी।  (आईएएनएस)


अन्य पोस्ट