राष्ट्रीय
किसानों ने पूरे हरियाणा में टोल प्लाजा पर जमाया डेरा
25-Dec-2020 1:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
चंडीगढ़, 25 दिसंबर | किसानों ने तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ अपने आंदोलन के तहत शुक्रवार को पूरे हरियाणा में तीन दिनों तक टोल प्लाजाओं पर डेरा जमा लिया है। पड़ोसी राज्य पंजाब में, टोल प्लाजाओं को प्रदर्शनकारी किसानों ने कुछ समय के लिए खोल दिया है।
हरियाणा में, किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 44 के बसतारा टोल प्लाजा और करनाल-जिंद राष्ट्रीय राजमार्ग 709ए के पिओंट टोल प्लाजा के पास डेरा जमा लिया है।
इसी तरह से, किसान हिसार-राजागढ़ हाईवे पर शंभू टोल प्लाजा और चौधरी टोल प्लाजा पर वाहनों को जाने दे रहे हैं।(आईएएनएस)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


