राष्ट्रीय

सिलचर, 24 दिसंबर | असम में म्यांमार से आए 13 और रोहिंग्या मुसलमानों की गिरफ्तारी के साथ ही एक महीने में म्यांमार के कुल ऐसे 35 निवासियों को हिरासत में लिया जा चुका है, जिन्होंने अवैध रूप से उत्तर पूर्वी भारत में प्रवेश किया है। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। अधिकारियों ने गुरुवार यह जानकारी दी। करीमगंज में असम के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सूचना पर कार्य करते हुए बुधवार को दक्षिणी असम के चुरैबरी से 13 रोहिंग्या हिरासत में लिए गए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि ये दक्षिणी-पूर्वी बांग्लादेश के अपने शिविरों से भागे हुए शरणार्थी होंगे।
पुलिस के मुताबिक, छह बच्चों और तीन महिलाओं समेत इन विदेशी नागरिकों को अगरतला से गुवाहाटी जाने वाली की रात की एक बस से हिरासत में लिया गया है।
हिरासत में लिए गए इन महिलाओं और पुरुषों की उम्र 20 से 33 के बीच बताई जा रही है। (आईएएनएस)