राष्ट्रीय

किसानों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए
22-Dec-2020 4:17 PM
किसानों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए

चंडीगढ़, 22 दिसंबर | प्रदर्शनकारी किसानों ने मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को अंबाला में काले झंडे दिखाए, जहां वह पार्टी के महापौर और वार्ड के उम्मीदवारों के प्रचार के लिए गए थे। जैसे ही उनका काफिला अंबाला के अग्रसेन चौक से गुजर रहा था, किसानों ने इसे रोकने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने उन्हें रोका और मुख्यमंत्री के लिए एक सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित किया।

इस दौरान केंद्र के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान हाथों में काले झंडे लिए हुए थे।

खट्टर नगर निगम चुनावों के लिए भाजपा के महापौर और वार्ड उम्मीदवारों के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए अंबाला गए थे। (आईएएनएस)
 


अन्य पोस्ट