राष्ट्रीय

प. बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्या की हालत नाजुक
11-Dec-2020 1:53 PM
प. बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्या की हालत नाजुक

कोलकाता, 11 दिसंबर | सीपीआईएम के दिग्गज नेता और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत शुक्रवार को भी नाजुक बनी हुई है, लेकिन वह मेडिकल ट्रीटमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक सूत्र ने इसकी जानकारी दी है। अलीमुद्दीन स्ट्रीट पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्‍सवादी के राज्य मुख्यालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, वह अभी भी वेंटिलेटर पर हैं। वह होश में हैं।

सूत्रों ने कहा है कि बुद्धदेव भट्टाचार्य का रक्तचाप, नाड़ी और ऑक्सीजन संतृप्ति स्तर वर्तमान में स्थिर है और यूरिन आउटपुट भी संतोषजनक है।

सूत्र ने आगे कहा, "वह फिलहाल तरल पदार्थों का ही सेवन कर रहे हैं। उन्हें ट्यूब के माध्यम से खिलाया जा रहा है।"

बुद्धदेव को कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल के क्रिटिकल केयर डिपार्टमेंट में 9 दिसंबर को भर्ती कराया गया था। इस वक्त वह कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजिस्ट कौशिक चक्रवर्ती और कंसल्टेंट क्रिटिकल केयर सौतिक पंडा की देखरेख में हैं।(आईएएनएस)
 


अन्य पोस्ट