राष्ट्रीय
यूपी : दुष्कर्म के प्रयास के बाद नाबालिग को छत से फेंका गया
10-Dec-2020 12:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रामपुर (उत्तर प्रदेश), 10 दिसम्बर| उत्तर प्रदेश के रामपुर में 15 साल की एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने केविफल प्रयास के बाद एक शख्स द्वारा उसे छत से गिराए जाने की बात कही जा रही है। पुलिस ने इसकी सूचना दी है।
लड़की की हड्डियों में कई फ्रैक्च र आए हैं, जिसके इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे एक ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया।
यह घटना मंगलवार रात को सिविल लाइंस में हुई और बुधवार शाम को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
रामपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अरुण कुमार सिंह ने कहा, सिविल लाइंस थाने के अंतर्गत पहाड़ी गेट इलाके में रहने वाले आरोपी के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनमें भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत आने वाली धाराएं शामिल हैं। (आईएएनएस)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


