राष्ट्रीय
दिल्ली में पटाखे बेचते 10 गिरफ्तार, 55 लोग नामजद
15-Nov-2020 8:44 AM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नई दिल्ली, 15 नवंबर | राष्ट्रीय राजधानी में दिवाली के दिन प्रतिबंध के बावजूद पटाखे बचने के जुर्म में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया और शनिवार से लेकर अब तक 55 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में कुल 3,408 किलोग्राम पटाखे जब्त किए गए।
दिल्ली पुलिस के एडिशनल पीआरओ अनिल मित्तल ने बताया, "पटाखे बेचते 10 लोग, जबकि जलाते 21 लोग गिरफ्तार किए गए। इस सिलसिले में अब तक 32 मामले दर्ज किए गए हैं।"(आईएएनएस)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे