राष्ट्रीय
राजीव जलोटा मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के नए अध्यक्ष
01-Nov-2020 9:40 AM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नई दिल्ली, 1 नवम्बर | केंद्र सरकार ने शनिवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी राजीव जलोटा को मुंबई पोर्ट ट्रस्ट का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। यह ट्रस्ट जहाजरानी मंत्रालय के अंतर्गत आता है। 1988 बैच के महाराष्ट्र कैडर के अधिकारी जलोटा की नियुक्ति चार साल के लिए की गई है। वह महाराष्ट्र कैडर के ही 1985 बैच के आईएएस अधिकारी संजय भाटिया का स्थान लेंगे।
राजीव जलोटा की नियुक्ति के जहाजरानी मंत्रालय के प्रस्ताव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में मंजूर दी गई।(आईएएनएस)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे