राष्ट्रीय

ओडिशा के पूर्व विधानसभा स्पीकर सरात कर का निधन
12-Oct-2020 9:33 PM
ओडिशा के पूर्व विधानसभा स्पीकर सरात कर का निधन

भुवनेश्वर, 12 अक्टूबर| ओडिशा विधानसभा के पूर्व स्पीकर सरात कुमार कर का सोमवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। कर को कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वर्ष 1939 में कटक जिले में जन्में वयोवृद्ध नेता महांगा क्षेत्र से विधानसभा के लिए तीन बार चुने गए।

कर को 1977 में कटक से लोकसभा सीट से चुना गया था। वह 2000 से 2004 तक ओडिशा विधानसभा के स्पीकर रहे।

भगवान शिव के अनन्य भक्त कर ने कई किताबें भी लिखीं। (आईएएनएस)


अन्य पोस्ट