राष्ट्रीय

कनार्टक : मंदिर के तीन पुजारियों की हत्या मामले में 5 गिरफ्तार
14-Sep-2020 3:49 PM
कनार्टक : मंदिर के तीन पुजारियों की हत्या मामले में 5 गिरफ्तार

मांड्या (कर्नाटक), 14 सितम्बर (आईएएनएस)| कर्नाटक के मांड्या जिले में डकैती के दौरान गांव के एक मंदिर के तीन पुजारियों की हत्या से जुड़े मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मांड्या के निरीक्षक बीएस शिवाना ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई और तीन आरोपियों को घायल कर दिया। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन तीनों ने जिले के मद्दुर तालुक में पुलिस बल पर हमला किया था। ये बस स्टाप से भागने के प्रयास कर रहे थे।"

इस घटना में एक उप निरीक्षक और दो हवलदार घायल हुए हैं। इन तीनों का इलाज चल रहा है।

रविवार को पुलिस ने इनके दो साथियों अभिजीत और रघु को गिरफ्तार किया था। इनकी निशानदेही पर ही तीनों आरोपियों तक पुलिस पहुंची।

गांव के मंदिर से दान पात्र से पैसे चुराने के दौरान इन आरोपियों ने 10-11 सितम्बर की रात को तीन पुजारियों की हत्या कर दी थी।

राज्य सरकार ने मारे गए पुजारियों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि दे दी है।
 


अन्य पोस्ट